रुद्रपुर, अप्रैल 11 -- मयंक त्यागी, किच्छा। रुद्रपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गंगापुर में बिजली के तारों की चिंगारी से गेहूं के खेतों में आग लग गई। इससे 37 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। रुद्रपुर तहसील के राजस्व उप निरीक्षक ने मौके पर नुकसान का आकलन किया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। शनिवार को बिजली के झूलते तारों की चिंगारी से ग्राम गंगापुर में गेहूं के खेतों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक अरविंद कुमार सिंह की 11 एकड़, रजनीश अरोड़ा की 10 एकड़, अवधेश कुमार सिंह की 8 एकड़, सुमन पांडे की 8 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजेश शुक्ला मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.