गाज़ियाबाद, अप्रैल 18 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में बंद घर के एक कमरे में आग लग गई। घटना के समय परिवार के सदस्य शादी समारोह में गए हुए थे। घर पहुंचने के बाद परिवार के लोगों को घटना का पता चला। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की नीलम फैक्टरी रोड पर रहने वाले कमरुद्दीन सैफी गुरुवार को परिवार के साथ ट्रोनिका सिटी स्थित रिश्तेदारी में शादी में गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि घर के बाहर के कमरे में कुछ नकदी और कीमती सामान रखा हुआ था। घर पहुंचने पर देखा कि बाहर वाले कमरे का सारा सामान जल चुका था। उन्होंने बताया कि आस पास के लोगों को भी आग लगने का पता नहीं चला। कार्यवाहक सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि पीड़ित की ओर से शिकायत नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...