जमुई, अप्रैल 22 -- चकाई । निज संवाददाता चकाई प्रखंड के दुलमपुर गांव में बीते सोमवार की रात दुलमपुर निवासी मोजम्मिल मियां के घर अचानक आग लगने से एक लाख से ऊपर की सम्पति जल क़र राख़ हो गई। अगलगी में घर में रखा आलू, चावल, धान, गेहूं, पुवाल, कपड़ा, बर्तन, लगभग 6 से सात हजार नगदी सहित पूरा घर जलकर राख हो गया। हालांकि ग्रामीणों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की मगर इसमें जब तक सफलता मिली तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका थाह पीड़ित द्वारा इसकी लिखित सूचना अंचल कार्यालय को देकर मदद की गुहार लगाई गई। यह भी पढ़ें- पुरवारी मठिया में भीषण आग लगने से दो लाख की संपत्ति खाक, दो पशु भी झूलसे यह भी पढ़ें- चकसिंगार में आग लगने से चार झोपड़ीनुमा जलकर राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...