सोनभद्र, अप्रैल 14 -- करमा। स्थानीय थाना क्षेत्र के रानीतारा मोकरसिम गांव में मंगलवार की दोपहर खेत के उपर से गुजरे बिजली के तार की चिंगानी से एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। किसान भागवत प्रसाद मौर्य ने बताया कि उनके खेत के उपर से बिजली का तार गुजरा हुआ है। मंगलवार की दोपहर तेज हवा के कारण तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। इससे लगभग एक बीघा में लगी गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पीड़ित किसान ने उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.