दुमका, फरवरी 2 -- गोपीकांदर। प्रतिनिधि गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेड़ीबाड़ी गांव में रविवार को दोपहर के समय विजय सोरेन के घर में आग लग गई। आग लगने से पूरा घर जल कर राख हो गया। अगलगी की घटना में एक स्कूटी, पांच क्विंटल धान, कपड़ा, बर्तन, राशन पानी सहित कई समान जल कर नष्ट हो गई। जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। घर के सभी सदस्य गांव के बगल में एक चर्च में शामिल होने गए हुए थे। घर से निकलते धुएं को देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाकर लोगों को जुटाया। ग्रामीणों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया,पर तब तक पूरा घर जलकर राख हो चुका था। इस घटना से विजय सोरेन के समक्ष भूखमारी की समस्या उत्पन्न हो गयी। रविवार होने के कारण आग लगी की घटना का लिखित शिकायत प्रशासन को नहीं दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.