बगहा, जनवरी 16 -- बैरिया। बैरिया अंचल क्षेत्र के दक्षिणी पटजिरवा पंचायत अंतर्गत झौआ टोला गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से शुक्रवार की शाम को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आधा दर्जन से अधिक घरों को अपने चपेट में ले ली। आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई, जो जहां था वहां से घरों से निकाल कर शरीर में भागने लगे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत अग्निशामक विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । लेकिन तब तक पीड़ितों की सारी संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी। दक्षिणी पटजिरवा पंचायत के मुखिया पति कमलेश यादव ने बताया कि गैस सिलेंडर लीक होने के कारण आग लगी है । जिसमें मोहन यादव, बृज यादव, किशोरी यादव, प्रमोद यादव, सुदामा यादव और जितेंद्र यादव के घर पल भर में जल राख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.