आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर राख
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- गायघाट,एक संवाददाता। महमदपुरशुरा पंचायत के सेनिया गांव में बुधवार को शॉर्ट-सर्किट से भीषण आग लग गई। भीषण अगलगी में देवनारायण राय, गुलाब राय, सुबोध राय, झड़ीलाल राय, कमोद राय, गोलू राय के घर जलकर राख हो गए। ट्रैक्टर व एक बाइक भी जल गई। आग की चपेट में आने से दो पशु भी झुलस गए। आग बुझाने के दौरान सुबोध कुमार, नीतीश कुमार व विमलेश कुमार झुलस गए, जिन्हें गायघाट सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी में लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। यह भी पढ़ें- आग से तीन परिवारों का बासा राख अग्निपीड़ितों ने सीओ को आवेदन देकर राहत सामग्री और मुआवजा की मांग की है। इधर, सीओ शिवांगी पाठक ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.