आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर राख, लाखों का नुकसान
अररिया, मई 8 -- रानीगंज। एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के खरसायी पंचायत के धनहा गांव में गुरुवार की देर रात अगलगी की घटना में आधा दर्जन घर जलकर खाक हो गया। अगलगी की इस घटना में करीब पांच लाख की संपत्ति जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते हीं देखते आग ने तीन घरों को अपने चपेट में लेकर पूर्ण रूप से जलाकर खाक कर दिया। अगलगी की इस घटना में धनहा वार्ड संख्या तीन निवासी माधो ठाकुर व अरुण ठाकुर का तीन तीन घर जलकर खाक हो गये। अग्निपीड़तों ने बताया कि इस अगलगी की घटना में घर में रखे करीब पांच क्विंटल गेहूं सहित अन्य अनाज, कपड़ा, बर्तन, जरूरी कागजात, किराना दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया है। आग कैसे लगी है। इस बात का पता नहीं चल पाया है। हालांकि कुछ लोगों के द्वारा बताया गया की आग 11 हजार हाई टेंशन तार गिरने के कारण लगी है। स्थानीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.