एटा, अप्रैल 7 -- आग लगने से खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। एकत्रित ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। आरोप है कि पड़ोसी ने फसल कटने के बाद आग लगाई थी। थाना जैथरा के गांव नगला नरायन निवासी मकरंद, रामखिलाड़ी, इनके भाई छोटे सिंह, जितेन्द्र निवासी नगला मोहन के खेत में गेहूं की फसल खड़ी हुई है। मंगलवार सुबह फसल में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई और आग बुझाई गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों की माने तो आग की चपेट में आकर आठ बीघा फसल जलकर राख हो गई। आरोप लगाया है कि पड़ोसी की फसल कट चुकी है। उन्होने अपने खेत में आग लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.