भभुआ, मार्च 14 -- भभुआ प्रखंड के दतियांव गांव में शिविर आयोजित कर दिए गए टिप्स ग्रामीणों को डेमो के माध्यम से अग्निशमन के कर्मियों ने किया जागरूक (पेज चार) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पारा मेडिकल संस्थान भभुआ के प्रबंधक एवं छात्र- छात्राओं एवं मोकरी पंचायत भवन में विभिन्न जीविका समूहो के बीच गर्मी मौसम के दृष्टिगत अग्निकांड के बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। सदर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अग्निशमन विभाग द्वारा शनिवार को जन जागरूकता अभियान चलाया गया है। इसी क्रम में भभुआ प्रखंड के दतियांव गांव में भी शिविर लगाकर आग लगने पर उससे बचाव के तरीकों की जानकारी ग्रामीणों व छात्रों को दी गई। डेमो के माध्यम से उन्हें जागरूक किया गया। अग्निशमन पदाधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं से बचाव के तरीके बताए...