बलरामपुर, जनवरी 13 -- गैसड़ी, बलरामपुर। बघेलखंड में हुए अग्निकांड के दौरान पुलिस ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए बड़ा हादसा होने से बचा लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही बघेलखंड चौकी इंचार्ज कल्याण सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक जरवा राकेश पाल अपने जवानों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना उठती लपटों के बीच घुसकर आग बुझाने का प्रयास किया तथा घर में फंसे लोगों और सामान को सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गए। पुलिस के इस साहसी कदम को देखकर ग्रामीणों में भरोसा और उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर मौके पर न पहुंचती, तो कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। प्रभारी निरीक्षक राकेश पाल ने बताया कि आग में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि घर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.