बेगुसराय, अप्रैल 18 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल एनएच-28 बरौनी में शनिवार को अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 1200 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अग्नि से बचाव एवं सुरक्षा के व्यावहारिक उपायों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) बरौनी एनटीपीसी के सहायक समादेष्टा भास्कर दास ने किया। निरीक्षक अग्नि जितेंद्र कुमार, सहनिरीक्षक अग्नि पीआर वनिक, प्रधान आरक्षक अग्नि रामलाल, राज छेत्री, आरक्षक अग्नि एन. शाह एवं अनुज कुमार ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। टीम ने छात्रों को आग लगने की स्थिति में सतर्कता, प्राथमिक उपाय तथा सुरक्षित निकासी के तरीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। यह भी पढ़ें- एनटीपीसी के डीएवी स्कूल में अग्निशमन ...