सीतामढ़ी, जून 7 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। अनुमंडल अग्निशामालय बेलसंड की ओर से आग से सुरक्षा एवं बचाव को लेकर क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर पंचायत एवं पताही पंचायत के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को आग से सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- आग लगने पर घबराएं नहीं, एहतियात बरतेंजागरूकता टीम प्रभारी अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जागरूकता टीम में सहायक अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार, अग्निक जवान सत्यवान कुमार, महिला अग्निक जवान मनोरमा कुमारी तथा अग्निक चालक अमृत कुमार शामिल थे। टीम ने नगर पंचायत के कोठी चौक एवं पताही पंचायत सहित कुल छह स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित कोचिंग में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के बी...