बस्ती, अप्रैल 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। एसपी डॉ.यशवीर सिंह के निर्देश पर मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से पीआरवी कर्मियों की कार्यशाला हुई। आग की घटनाओं में हुई वृद्धि के दृष्टिगत आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने व पीआरवी कर्मियों को गर्मी व लू से बचाव के संबध में जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आगजनी की सूचना पर तत्काल फायर सर्विस को सूचित करें और स्थानीय लोगों का सहयोग लेते हुए आग पर काबू पाये। उन्होंने बताया कि उपलब्ध संसाधनों (पानी, बालू, फायर एक्सटिंग्विशर आदि) की सहायता से आग पर नियंत्रण करने का प्रयास करें, जिससे जन-धन की हानि को कम किया जा सके। इसके अतिरिक्त, लू एवं डिहाइड्रेशन से बचाव हेतु कर्मियों को छायादार स्थान का उपयोग करने, तले-भुने खाद्य पदार्थों से परहेज करने निर्देश भी दिए गए ।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.