आग लगने के तीन दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं लिखाई
गोंडा, मार्च 23 -- बालपुर। सहकारी गोदाम में लगी आग की घटना को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मामले में न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई। इस लापरवाही ने स्थानीय लोगों में आक्रोश है। शिकायतकर्ता अधिवक्ता भीष्म पितामह तिवारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सूचना दी थी। उनके अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीएम ने स्वयं हस्तक्षेप करते हुए एआर रवि शंकर चौधरी और चौकी इंचार्ज विवेक मौर्य को तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इसके बाद भी न तो रिपोर्ट दर्ज की कराई गई और न ही कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा। आग की घटना में गोदाम के दरवाजे जलकर राख हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.