अयोध्या, मार्च 13 -- जाना बाजार, संवाददाता। अज्ञात कारणों से छप्पर के मकान में आग लगने से एक परिवार की सारी गृहस्थी का सामान जल गया। मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। लेखपाल ने जांच कर रिपोर्ट तहसील पर भेज दिया है। घटना हैदरगंज थाना क्षेत्र के मऊ गांव की है । यहां पर शुक्रवार की दोपहर 1ः30 बजे के आसपास अज्ञात कारणों से गीता पत्नी राजन निषाद के तीन छप्पर के मकान में आग लग गई । देखते ही देखते आग ने विकराल रूप रख लिया । सूचना पर पहुंची हैदरगंज पुलिस सहित फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर ग्रामीणों की मदद से मशक्कत के बाद काबू पा लिया । ग्राम प्रधान परशुराम निषाद ने बताया कि सूचना पर पहुंचे लेखपाल राघव राम ने आग से नुकसानी का आकलन का रिपोर्ट तहसील पर भेज दिया है । वहीं थानाध्यक्ष हैदरगंज विवेक कुमार राय ने बताया कि आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.