आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकलने की दी गई जानकारी
सिद्धार्थ, अक्टूबर 7 -- सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में मंगलवार को 46वीं बटालियन एनसीसी की ओर से विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को मॉकड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में सुरक्षित तरीके से विद्यालय परिसर से बाहर निकलने, स्वयं की सुरक्षा करने व अन्य लोगों को सुरक्षित निकालने के संबंध में जानकारी व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। डायरेक्टर डॉ.सुशीला सिंह ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में घबराने की बजाय धैर्य और सूझबूझ से काम लेना चाहिए। आग लगने जैसी स्थिति में सही जानकारी और समय पर लिया गया निर्णय अमूल्य जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।अध्यक्ष इं.ओपी सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों का विकास केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए। उन्हें सुरक्षा, आपदा प्रबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.