सुल्तानपुर, फरवरी 11 -- कादीपुर। कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर श्रीरामपुर गांव की सावित्री पत्नी संतराम ने अपने विपक्षी पर रहयशी छप्पर मे आग लगाने का आरोप लगाया है। अपनी तहरीर में कहा है कि 5 फरवरी 2026 को सुबह 4:00 बजे रंजिश बस विपक्षी ने उनके रिहायशी छप्पर में आग लगा दिया। जिससे उनका गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। देखते ही देखते आग की लपटों ने बगल में स्थित शकुंतला,गीता,सुनीता,कलावती,गुड्डी एवं रानी के रिहायशी छप्पर को भी चपेट में ले लिया।जिससे सारे छप्पर जलकर राख हो गए। पीड़ित महिलाएं जब आरोपी के घर उलाहना लेकर गई तो गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि पीड़िता की मंगलवार को दी गई तहरीर पर गांव के ही डब्बू गोस्वामी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.