बदायूं, अक्टूबर 4 -- स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर चल रहे प्रदेश स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन स्काउट-गाइड को आपदा प्रबंधन और जीवनरक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। आग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने, डूबते व्यक्ति को बचाने, प्राथमिक चिकित्सा, पट्टी बांधने, मरीज को सुरक्षित ले जाने, स्ट्रेचर बनाने और बिना बर्तन भोजन बनाने की तकनीकें सिखाई गईं। जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने कहा कि स्काउट-गाइड को विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और साहस के साथ कार्य करने के लिए तैयार किया जा रहा है।जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं को आपदा के समय प्राथमिक चिकित्सा और त्वरित बचाव तकनीकों का ज्ञान होना चाहिए। यह भी पढ़ें- जीआइसी बाराकोट में स्काउट गाइड शिविर जारी उन्होंने तंबू निर्माण, गैजेट्स नि...