बलरामपुर, अप्रैल 5 -- जरवा, संवाददाता। कोतवाली जरवा बघेलखंड चौकी के ग्राम मकुनहवा नवानगर में शनिवार रात करीब आठ अज्ञात कारण से आग लग गई। आग में पांच घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। बड़का ने बताया कि रात करीब आठ बजे अचानक घर में आग लग गई। किराने की दुकान का सामान, चारा मशीन, साइकिल, अनाज, कपड़ा, बर्तन, चारपाई व कुछ नकदी जलकर राख हो गए। पड़ोसी संतोष ने कहा कि बड़का के घर की आग से मेरे घर में भी अनाज, बर्तन, कपड़े आदि जलकर राख हो गया। तीसरे ग्रह स्वामी उर्मिला ने बताया कि आजीविका का सामान जल गया। चौथे पीड़ित ननकन ने बताया कि आसपास घर बना होने के कारण एक के बाद एक में मेरा गौशाला चारपाई जल गई। पांचवें गृह स्वामी गंगाराम ने बताया कि उनका गौशाला पड़ोसी ननकन के गौशाला के बगल बना था । जिस कारण दोनों लोग का गौशाला एक साथ जलने लगा जिसमें रखा चारपाई...