आग में झुलसे युवक की मौत, पत्नी गंभीर
मेरठ, मई 28 -- टीपीनगर के मोहकमपुर में आग में झुलसे युवक की मौत हो गई है, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक ने शराब के नशे में पत्नी को आग लगाई थी और खुद भी झुलस गया था। मोहकमपुर निवासी राहुल (38 वर्ष) मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी संगीता, दो बेटियां निधि व अंजलि और बेटा देव है। राहुल शराब पीने का आदी था और इसको लेकर परिवार में विवाद रहता था। बुधवार रात भी राहुल घर पर शराब पीकर पहुंचा था। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। रात करीब नौ बजे संगीता रसोई में खाना बनाने चली गई। राहुल भी रसोई में पहुंचा और पत्नी को आग लगा दी। चपेट में आने से राहुल भी झुलस गया। इस दौरान सिलेंडर में भी आग लग गई और चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े और आग बुझाई, लेकिन पति-पत्नी बुरी तरह से झुलस चुके थे। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। गुरुवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.