मुजफ्फर नगर, अप्रैल 20 -- खतौली रतनपुरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी में पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में झुलसे दो छात्रों में से एक की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। स्कूल की फीस के लिए दोनों छात्र फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। वहीं पुलिस ने पटाखा बनाने वाले मालिक समेत दस लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।शनिवार को रतनपुरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव में उमरेश के घेर में अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखों में विस्फोट हो गया था, जिसमें दो बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। यह भी पढ़ें- घेर में चल रही पटाखा फैक्ट्री में धमाका, दो बच्चों समेत पांच झुलसे झुलसे बच्चे गांव के ही रहने वाले थे, जो स्कूल की फीस जमा कराने के लिए फैक्ट्री म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.