आग में झुलसी महिला व दो बच्चियों की मौत के मामले में सास गिरफ्तार
शामली, मई 14 -- कैराना। आग में महिला के झुलसने और उसकी दो बेटियों की दम घुटने से मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है। नगर के मोहल्ला आलदरम्यान निवासी जसविंदर उर्फ जस्सी की पत्नी अनीता गत सात मई को घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई थी। इस दौरान दम घुटने से उसकी छह वर्षीय पुत्री वंदना और डेढ़ वर्षीय पुत्री जसप्रीत की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत का कारण सामने आया था। इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया था, जब मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन अनीता ने पुलिस को दिए बयान में अपनी सास ईश्वरी पर आग लगाकर जलाने का आरोप लगाया था। इसके बाद अनीता के भाई राहुल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सास ईश्वरी के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमला व हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.