मुंगेर, अप्रैल 21 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर लंका टोला स्थित हरपुर बहियार के मोतिया बगीचा में सोमवार को अचानक लगी आग ने एक किसान की वर्षों की मेहनत को पलभर में राख कर दिया। इस भीषण अगलगी में किसान फनिद्रर सिंह उर्फ फोटो सिंह की करीब डेढ़ बीघा में लगी अरहर की पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई। वहीं बगल में वर्षों की मेहनत से तैयार लगभग 200 सांगवान, कटहल और नींबू के पेड़ भी आग की चपेट में आकर खाक हो गए। ग्रामीण मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जब वह रास्ते से गुजर रहे थे, तभी खेत में आग लगी देखी। यह भी पढ़ें- चिंगारी से गेहूं की फसल में लगी आग, लाखों का नुकसान उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर दौड़ पड़े। हालांकि तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और फसल के साथ-साथ पेड़ भी इसकी चपेट में आ गए।आग की ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.