आग में झुलसा युवक, हायर सेंटर रैफर
बिजनौर, जून 27 -- कूड़े में आग लगाने के दौरान झुलसे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कासमपुरगढी निवासी प्रियांशु पुत्र नरेन्द्र को कबूतर पालने का शौक है। शौक के चलते ही उसने काफी संख्या में कबूतर पाल रखे हैं। कबूतरों में किसी प्रकार के कीड़े लग जाने की जानकारी के बाद उसने इस बाबत पूछताछ की। शनिवार को कीड़ों को मारने के लिए पेट्रोल में मिलाकर कबूतरों पर दवाई का छिड़काव कर रहा था। दवाई का छिड़काव करने के बाद कबूतर खानों की सफाई करके कूड़े में आग लगा रहा था। यह भी पढ़ें- करंट से भैंस की मौत, थाने में दिया आवेदन इस दौरान वह आग की चपेट में आकर झुलस गया। शोर मचाते हुए उसने लोगों से मदद की गुहार की। चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पंहुचे परिजनों तथा ग्रामीणों ने उसको अफजलगढ़ सीएचसी में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.