आग में झुलसने से महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज के लिए जलाने का आरोप
संतकबीरनगर, मई 27 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के ग्राम बघाड़ी उर्फ परसादीपुर में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। महिला के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर हाथ बांधकर जिंदा फूंक देने का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पति, जेठ और जेठानी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
घटना का विवरण कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के उस्का खुर्द निवासी दुर्गा प्रसाद यादव की पुत्री माया देवी की शादी 16 फरवरी 2020 को महुली क्षेत्र के बघाड़ी उर्फ परसादीपुर निवासी रमेश यादव पुत्र राम फेर यादव के साथ हुई थी। बुधवार को माया देवी संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.