मोतिहारी, जनवरी 23 -- मेहसी। थाना क्षेत्र के समदपुरा गांव निवासी मो दस्तगीर उर्फ बच्चू के घर में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग में झुलसने से ढाई वर्षीय मासूम बच्चा मो आरिस की मौत हो गयी। घटना गुरुवार की है। अगलगी में पचास हज़ार से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार बच्चे की मां बच्चे को रूम में छोड़ कर दूध के लिए किचेन में गयी थी । इसी बीच रूम का गेट ऑटोमेटिक था अचानक बन्द हो गया। कमरे में आग लगने की जानकारी मां को नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची अग्नि शामक गाड़ी के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों के प्रयास से कमरे का गेट को तोड़ा गया। गेट तोड़ने के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया। झुलसने के कारण बच्चे की मौत हो गयी थी। पुष्टि थाना अध्यक्ष सानु गौरव ने की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.