झांसी, अप्रैल 28 -- झांसी (मऊरानीपुर)। तहसील मऊरानीपुर क्षेत्र में भीषण घटना हुई। गांव घाट कोटरा में बिजली के शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। धुआं और लपटों से पूरा इलाका दहल उठा। वहीं ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक घर में बेटी के शादी के अरमान जलकर राख हो चुके थे। घर में गृहस्थी, दहेज का कुछ सामान नहीं बचा। यह देख पीड़ित परिवार बिलख पड़ा। गांव घाटकोटरा निवासी बाल मुकुंदी विश्वकर्मा की बेटी मुस्कान की 13 मई को शादी है। घर उसकी बारात आने और शादी की तैयारियां हो रही थी। सारा सामान आ गया था। यह भी पढ़ें- बारात आने के पहले घर में लगी आग, सामान जलकर राख सोमवार की रात परिवार के अन्य लोग घर में सो रहे थे। तभी अचानक बिजली का शॉर्ट सर्किट हुआ। इसके बाद अचानक मकान में आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.