बिहारशरीफ, मार्च 19 -- फोटो : थरथरी आग-थरथरी के भतहर गांव में गुरुवार को जले हुए सामानों को देखते लोग। थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के भतहर गांव में बुधवार की रात एक झोपड़ीनुमा मकान में आग लग गयी। आग में जलकर दो बकरियों की मौत हो गयी। छह भैंस झुल गयी है। सूचना पाकर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घर में रखे हजारों रुपये की संपत्ति जल गयी। आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया है। पीड़ित रामजतन यादव ने बताया कि रात को करीब 11 बजे उनकी नजर झोपड़ी से निकल रही आग की लपटों पर पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हुए। आग बुझाने का प्रयास विफल हो गया। बाद में दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। मवेशियों के साथ ही करीब 40 मन चावल, 10 मन गेहूं व अन्य सामान जल गये। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.