बाराबंकी, मई 9 -- रामनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम चन्दीपुर में शनिवार शाम अचानक लगी आग से चार परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग लगने से छप्परनुमा घरों और बंगले में रखा घरेलू सामान, पशुओं का चारा, कई बोरी गेहूं, ट्रॉली के टायर, इंजन समेत अन्य सामग्री जल गई। अग्निकांड की घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। चंदीपुर गांव निवासी सिद्धनाथ, दिनेश, सहजराम और विनोद के छप्परनुमा घरों में अज्ञात कारणों से शनिवार शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची लपटों के साथ धुआं फैलने लगा। आग की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- राघोपुर के चांदपुरा में आग लगने से चार घर जलकर राख आग में लाखों की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर हलका ल...