लखनऊ, अप्रैल 17 -- विकासनगर सेक्टर-12 रिंग रोड स्थित झुग्गी बस्ती में लगी आग ने मासूम एवं बड़ों बच्चों के सपनों को राख कर दिया। बुधवार रात हुए अग्निकाण्ड में बस्ती के बच्चों के बस्तों में रखी हजारों रुपये की किताबें और स्टेशनरी व यूनीफार्म जलकर नष्ट हो गईं। गुरुवार सुबह अभिभावकों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे माता पिता गृहस्थी खोज रहे थे, वहीं 14 वर्ष का आलोक और 10 वर्ष की बहन नैंसी राख में बस्ता, किताबें और कापियां तलाश रहा था। अग्निकाण्ड में बस्ते जल गए। नैंसी ने राख में किताबों व कापियों के अधजले कुछ पेज हाथ में लेकर रोते हुए बोली भाई पापा ने 12 हजार रुपये की किताबें और कापियां व यूनीफार्म खरीदकर लाए थे। यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय गंगरा मुसहरी, प्रीतम टांड़ में स्वास्थ्य शिविर सब जल कर राख हो गया है। अब बिना किताबों के कैसे पढ़ाई होगी?...