बरेली, अप्रैल 22 -- गांव गुलड़िया अरिल में एक किसान के खेत में किसी तरह से आग लग गई, जिसमें चार बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। आग बुझाने में किसान की पत्नी भी झुलस गई। मंगलवार को गांव गुलड़िया अरिल के सलीम बाहर किसी काम से गए थे, उनकी पत्नी रेशमा गेहूं काटने गईं थीं। दोपहर बाद वह खेत के एक कोने से फ़सल काट रहीं थीं तभी दूसरे कोने पर किसी तरह से आग लग गई। जब किसान की पत्नी ने उठकर देखा तो आग विकराल रूप ले चुकी थी। महिला ने शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ पड़े, ट्यूबवैल भी चलाए लेकिन तब तक चार बीघा खेत पूरी तरह से जल चुका था। यह भी पढ़ें- आग से चार एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख अब किसान के पास खाने के अनाज का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने लेखपाल को सूचना दी है। यह भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी के चलते अगलगी की घटनाओं में इजाफा होता दिख रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.