कानपुर, मई 23 -- कल्याणपुर। पनकी के कूड़ा निस्तारण प्लांट पर तीन दिनों से धधक रही आग पर नगर निगम टीमों ने पानी का छिड़काव कर काबू पा लिया। लेकिन, मीथेन गैस के कारण कूड़ा अभी भी सुलग रहा है। आसपास के गांव और इलाकों में रहने वाले लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया है। वहीं, नगर निगम कर्मचारी तीन पंपों की मदद से लगातार कूड़े के ऊपर पानी का छिड़काव कर उसे ठंडा करने का प्रयास कर रहे हैं। पनकी के कूड़ा निस्तारण प्लांट में लगभग 1200 टन कूड़ा रोजाना जाम होता है। कूड़े में मीथेन गैस बनने के कारण अधिक तापमान होने पर ढेर आग पकड़ लेते हैं। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के लोगों का हाल बेहाल, आक्रोश पिछले तीन दिनों से कूड़े के ढेर में लगातार आग धधक रही थी। नगर निगम की टीमों ने तीन पंपों की मदद से लगातार कूड़े पर पानी की बौछार जारी रखी है। कू...