बोकारो, अप्रैल 19 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। सीआईएसएफ द्वारा चलाये जा रहे अग्नि सेवा सप्ताह के तहत केन्द्रीय विद्यालय सीटीपीएस चन्द्रपुरा में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्कूल कर्मचारियों को फर्स्ट एड फायर फाइटिंग सिस्टम की जानकारी दी गयी। बताया गया कि आग अलग अलग आग के लिए अलग अग्निशामकों का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा एलपीजी गैस के रिसाव से लगने वाली आग एवं उससे बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियो के लिए निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। ग्रामीण इलाके के विद्यालयों एवं डीवीसी द्वारा संचालित ट्रेनिंग सेंटर में भी आग से बचाव की जानकारी दी गई। सहायक उप निरीक्षक अग्नि एसपी सोरेन सहित बल सदस्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मॉक ड्रिल कर बच्चों को दिया प्रशिक्षण यह भी पढ़ें- स्वास्थ्यकर्मियों ने सीखे आपातकाल में आग पर काबू पान...