आजमगढ़, जून 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। परिवहन निगम की बसों में आग बुझाने के लिए ऑटोमैटिक वाटर मिस्ट फायर संप्रेशन सिस्टम लगाए जा रहे हैं। यह संयंत्र सेंसर आधारित हैं। आग की चिंगारी या निर्धारित तापमान से अधिक गर्मी होते ही यह सयंत्र स्वत: सक्रिय हो जाएंगे। देखते ही देखते यह संयंत्र केमिकल युक्त पानी की बौछार कर बस के अंदर लगी आग बुझा देगा। प्रदेश सरकार निगम की बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर हर संभव प्रयास कर रही है। भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते यात्रा के दौरान वाहनों में शार्ट सर्किंट या अन्य कारणों से अगलगी की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में सरकार ने निगम की बसों में आग से बचाव के लिए ऑटोमैटिक वाटर मिस्ट फायर सप्रेशन सिस्टम लगाने का निर्देश दिया है। शासन के निर्देश पर उप्र परिवहन निगम प्रबंधन ने निगम की सभी बसों में ऑट...