भभुआ, अप्रैल 16 -- संकरी गलियों के मकान या दुकान में आग लगने पर फायर ब्रिगेड के सामने उसे बुझाने की बनी रहती है चुनौती जिले में छोटी फायर गाड़ियों की कमी से भी झेलनी पड़ रही है परेशानी पाइप को जोड़कर 200 फुट दूरी तक की गलियों में बुझानी पड़ती है आग 06 छोटी अग्निशमन गाड़ियां हैं उपलब्ध 02 छोटे अग्निशमन वाहन की मांग की है (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अगर शहर की पुरानी बस्तियों की तंग गलियों में आग लग जाए तो उसपर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के पास उच्च दाब जल-जेट और फुहार प्रणाली (हाईप्रेशर वाटर जेट व मिस्ट सिस्टम से लैस बाइक) नहीं है। ऐसे में फायर ब्रिगेड टीम 200 मीटर लंबी पाइप को जोड़कर आग बुझाने की कोशिश करती है। शहर के मध्य में स्थित इलाकों में लगनेवाली आग को बुझाना अग्निशमन विभाग के लिए जहां बड़ी चुनौती है, वहीं इन गलि...