आग बुझाने के दौरान ईंट गिरने से ग्रामीण हुए जख्मी
मोतिहारी, मई 9 -- सिकरहना/कुंडवा चैनपुर, निसं। कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बड़हडवा फतेमहम्मद गांव में शुक्रवार रात्रि हुई अगलगी की घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना से आहत कई लोगों के घरें में चूल्हे भी नहीं जले। अधिकारियों का गांव में दौरा जारी है। डीएम सौरभ जोरवाल ने घटना स्थल पर पहुंच सरकारी स्तर पर हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। डीएम ने ग्रामीणों से घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की। घटना की सूचना पर एसडीओ विजय कुमार, डीएसपी उदय शंकर, फायर ब्रिगेड के जिला कमांडेंट तृप्ति सिंह, इंस्पेक्टर धनंजय कुमार निर्दोष सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे। आग बुझाने में ग्रामीण विजय बैठा भी जख्मी हो गये। यह भी पढ़ें- घर में धधकी आग, बुझ गए 'चिराग' जख्मी विजय ने बताया कि आग बुझाने में लगे थे तभी छत से एक ईंट उनके सिर पर गिर गया, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.