बक्सर, जून 1 -- पेज तीन पर फ्लायर ------- राहत सड़कों व बाजारों में दिन-दिन भर सन्नाटा पसरा रहता है गर्मी के कारण इंसान ही नहीं, पशु व पक्षी भी परेशान थे फोटो संख्या 12 कैप्शन- सोमवार को ज्योति चौक के पास बारिश से बचने के लिए छाता ओढ़ कर जाते महिला व पुरुष।

मौसम का मिजाज बदलना बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मौसम का मिजाज सोमवार को अचानक बदल गया। जिस आसमान से पिछले कई दिनों से लगातार आग बरस रही थी, वह सोमवार की दोपहर बादलों से भर गया। कुछ ही देर बाद झमाझम बारिश होने लगी। तापमान काफी नीचे गिर गया। इसके चलते प्रचंड गर्मी से झुलस रहे लोगों और पशु-पक्षियों ने राहत की सांस ली। बीते कई दिनों से आसमान से आग बरस रही थी। सुबह दस बजते ही इतनी तीखी धूप कि चमड़ी झुलस जाए। पारा 44-45 डिग्री। हवाएं बेहद गर्म। ताल-तलैया, आहर-पोखर सब सूख चुके हैं। गर्मी क...