गोरखपुर, मई 13 -- चौरीचौरा/झंगहा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा क्षेत्र के जंगल गौरी नम्बर एक निवासिनी मीना देवी की आवासीय झोपड़ी में 9/10 मई की रात अचानक आग लग गई थी। आग लगने से झोपड़ी में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया था। घटना के बाद परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर चौरीचौरा के समाज सेवी एस.के. शर्मा मंगलवार को दोपहर में पीड़िता मीना देवी के घर पहुंचे और पूरी जानकारी पीड़िता से ली। उन्हें जले हुए झोपड़ी के जमीन पर सिमेंट सेड लगाने एवं एक महीने का राशन आर्थिक सहायता के रूप मे प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवार की मदद करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इस दौरान राजमंगल पासवान, अर्पित कसौधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.