कटिहार, फरवरी 17 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुरसेला चौक पर रविवार की शाम लगी भीषण आग ने सिर्फ दुकानों को ही नहीं जलाया, बल्कि कई परिवारों के सपनों को भी राख कर दिया। देखते ही देखते लपटों ने मेहनत की कमाई, जमा नकदी और भविष्य की योजनाओं को अपनी चपेट में ले लिया। कुरसेला बस्ती के मसाला दुकानदार महेंद्र मंडल ने अपनी बेटी की शादी के लिए बिक्री के साथ-साथ 50 हजार रुपये नकद अलग रखे थे। आग की घटना में नकदी और पूरा सामान जलकर राख हो गया। उनके चेहरे पर बेटी की शादी की चिंता साफ झलक रही थी।वासुदेव साह ने बेटे की पढ़ाई के लिए 20 हजार रुपये जमा कर रखे थे। रविवार की बिक्री के पांच हजार रुपये भी दुकान में ही थे। आग ने सबकुछ छीन लिया। वहीं बल्थी महेशपुर गांव निवासी मनोज भगत के 35 हजार रुपये नकद समेत दुकान का सारा सामान जल गया। इसी तरह कुर्सेला बस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.