लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- क्षेत्र के भट्ठा पुरवा गांव में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग से 8 घर तबाह हो गए हैं। वहीं 3 बीघा गेहूं की फसल भी जलकर खाक हो गई है। हवा के तेज झोकों की वजह से लोग आंख पर काबू नहीं पा सके। सूचना पर अग्निशमन के अलावा राजस्व व पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची हैं। मितौली क्षेत्र के भट्ठा पुरवा गांव निवासी शेषनाथ के छप्परों वाले घर में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले तेज हवा के झोंकों के साथ आग की लपटों ने शेषनाथ सहित, शंभू, अंगद, हरिनाथ, आनंद, विजय बहादुर, जोगिंद्र के घरों को अपने आगोश में ले लिया। लोग चाह कर भी कुछ नहीं कर सकें। घर गृहस्थी का सारा सामान देखते ही देखते राख के ढेर में तब्दील हो गया। हवा के तेज झोंकों से आग पास के जोगिंद्र के गेहूं के खेत तक पहुंच गई। इससे करीब 3 बीघा गेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.