आग ने छीनी किसानों की उम्मीदें, मक्के के ढेर राख
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 7 -- कमालगंज, संवाददाता। हैदरपुर गांव में दोपहर में आग से बड़ा हादसा हो गया। दो किसानों के दस बीघा खेत में सूखने के लिए रखे मक्के के भुंटे के ढेरों में अचानक आग लग गयी। ग्रामीणों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक मक्के के भुंटो के चार ढेर पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। इस अग्निकांड में 75 कुंतल मक्का नष्ट हो गयी। इससे किसान को करीब डेढ़ लाख का नुकसान हो गया। हैदरपुर गांव के किसान सुधीर सिंह की आठ बीघा और कृष्ण बहादुर के दो बीघा खेत में मक्के की कटाई के बाद भुंटों के ढेर सुखाने के लिए रखे थे। रविवार दोपहर ढेर में आग भड़क गयी। खेत से एलटी लाइन निकली है लेकिन आग लगने का सही कारण पता नहीं चल सका। खेतों से लपटें उठती देखकर आवादी क्षेत्र से ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और कृष्ण बहादुर का टयूबबेल चलाकर पानी डाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.