आग ने उजाड़े सपने : बेटी की शादी का सामान और नकदी जलकर राख
समस्तीपुर, जून 21 -- वारिसनगर। प्रखंड के छतनेश्वर पंचायत के लवहट्टा वार्ड 13 निवासी रामबली पासवान के परिवार पर शनिवार की अहले सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। चाय बनाने के दौरान अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते वर्षों की मेहनत और बेटी की शादी के लिए संजोए गए सपने धू-धू कर जल गए। पीड़ित परिवार के अनुसार घर में रखा बेटी की शादी का दहेज का सामान, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर सहित करीब 80 से 85 हजार रुपये नकद आग की भेंट चढ़ गए। आग इतनी भयावह थी कि घर में रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया।
परिवार के सदस्यों का हाल पीड़ित परिवार में चिंता देवी, संजीता देवी एवं ऊषा देवी शामिल है। इस अग्निकांड में 4 से 5 लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की आंखों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.