कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर देहात, संवाददाता। बरौर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव की एक बुजुर्ग महिला शुक्रवार रात सर्दी से बचने के लिए आग तापते समय अचानक गंभीर रूप से झुलस गई। किसी तरह आग बुझाने के बाद परिजन उनको देबीपुर सीएचसी ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए जाने पर उनको कानपुर रेफर कर दिया गया। हाजीपुर निवासी 90 वर्षीय जैबुन्निशा शुक्रवार रात सर्दी से बचने के लिए चारपाई पर बैठकर आग ताप रहीं थीं। देर रात अचानक चारपाई पर लेटते समय तसले में जल रही आग की चपेट में उनके कपड़े आ गए। शोर मचाने पर जब तक परिजन वहां पहुंचे, वह गंभीर रूप से झुलस गईं। किसी तरह आग बुझाने के बाद उनको नाती मो. इशरार व परिजन तत्काल सीएचसी देबीपुर ले गए। डॉ. जया ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर ...