साहिबगंज, जनवरी 19 -- साहिबगंज । मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुस्लिम टोला के सलीम शेख (20) बीते रविवार की शाम आग से झुलस जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन -फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया । डॉ प्रशांत कुमार ने फौरन इलाज करते हुए झुलसे युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि युवक आग तापने के दौरान झुलस गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...