कानपुर, जनवरी 10 -- कानपुर। ठंड से बचाव के लिए हीटर ताप रही वृद्धा के कपड़े में आग लग गई। वृद्धा गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। रेलबाजार के सुजातगंज निवासी 100 वर्षीय हमीदा खातून के परिजनों ने बताया कि गुरुवार शाम को वह घर में हीटर ताप रही थी। इस दौरान दुपट्टा छूने के कारण उनके कपड़े में आग लग गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन ने किसी तरह आग बुझाई। हादसे में वह बुरी तरह झुलस गई। तत्काल परिजन उन्हें उर्सला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.