लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- मझगई। कस्बे मे बीती रात एक महिला आग तपते समय बुरी तरह जल गयी। जिसको आनन-फानन में पलिया सीएसी पर ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार की रात लगभग आठ बजे कस्बे के मोहल्ला झंन्नापार निवासी स्व राम किसुन कश्यप का बडा बेटा मोहन लाल की पत्नी रोहिनी देवी दोनों लोग आग ताप रहे थे। आग जलती न देख मोहन लाल ने डिब्बे मे रखा पेट्रोल चूल्हे मे डाल दिया। जिससे एकदम से उठी आग की लपटों ने रोहिनी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों मे घिरा देख बाहर बैठे लोगो ने आनन-फानन मे कंबल डाल के आग को बुझा दिया। जिसको लेकर परिजन पलिया सीएचसी पहुंचे। महिला की स्थिति गंभीर होने के चलते महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...