रामपुर, अप्रैल 4 -- नगर के मोहल्ला काजी में रसोई गैस की आंच से कपड़ों में आग लगने से नौ वर्षीय मासूम झुलस गई। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। मुजस्सिम की पुत्री फिजा (9) छत पर बने किचन में गई थी, तभी यह हादसा हुआ। पहले निजी अस्पताल और फिर सीएचसी में उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया, लेकिन रात में तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे दोबारा निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...