पिथौरागढ़, फरवरी 26 -- पिथौरागढ़। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी ने विश्व भारती पब्लिक स्कूल वड्डा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान अग्निशमन द्वितीय अधिकारी नरेंद्र प्रसाद ने छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टाफ को आग लगने के कारणों व आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही अग्निशमन कर्मियों ने विद्यार्थियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन व एलपीजी गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने के तरीकों के बारे में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...