बदायूं, अप्रैल 23 -- क्षेत्र के जटा और प्रेमी नगला गांव में आग से 35 झोपड़ीनुमा घर जलने के बाद ग्रामीणों की जिंदगी पटरी से उतर गई है। गृहस्थी का सामान, राशन और नकदी सब जल गई। भीषण गर्मी में पीड़ित खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। थाना क्षेत्र के गांव जटा और प्रेमी नगला में बीते दिन लगी आग में करीब 35 झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गए। इस आग में ग्रामीणों का राशन, नकदी, कपड़े और घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। हालात ऐसे हैं कि कई परिवारों के पास खाने तक की व्यवस्था नहीं बची है। भीषण गर्मी में जहां तापमान 40 डिग्री तक पहुंच रहा है, वहीं पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे समय बिताने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- आग लगने से फूस के 20 घर राख, शादी का खुशियां मातम में बदली, पेज 3 लीड प्रेमी नगला के प्रवेंद्र ने बताया कि ग्राम प्रधान ने खाने के पैक...